एग्जिट पोल : राजस्थान में कमल खिलने के आसार

जयपुर। देश के 5 राज्यों में वोटिंग का आखिरी दौर आज दिल्ली में हुए मतदान के साथ ही पूरा हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं...

जयपुर। देश के 5 राज्यों में वोटिंग का आखिरी दौर आज दिल्ली में हुए मतदान के साथ ही पूरा हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। तकरीबन सभी चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं। इन तमाम एग्जिट पोल नतीजों पर नजर डालने से लगता है कि दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर रह जाएगी।

एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बननी लगभग तय है। वहीं, मिजोरम में कांग्रेस बहुमत के आसपास रह सकती है। इन एग्जिट पोल नतीजों के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी मजबूत होकर सामने आएगी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' मजबूत मौजूदगी दर्ज कर सकती है।

ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। हालांकि, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आएगी, ऐसा बताया जा रहा है। एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो यह तय है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी की मदद के बिना किसी की सरकार का बनना असंभव सा लग रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से सरकार जाती हुई नजर आ रही है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व को भाजपा छीन लेगी। राजस्थान में पहली बार रविवार यानी एक दिसम्बर को 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव मतदान के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा, जहां 16 लाख 51 हजार युवा मतदाताओं ने वोट डाले। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर मतदान कराया गया। चुरू विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार जगदीश मेघवाल की मौत की वजह से मतदान 13 दिसंबर को होगा।

प्रमुख चैनलों/एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक बताए जा रहे नतीजों में राजस्थान में स्थिति:-

इंडिया टीवी : भाजपा 130, कांग्रेस 48, बसपा 04, अन्य 17
आज तक : भाजपा 110, कांग्रेस 62, अन्य 28
न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्य : भाजपा 147 , कांग्रेस 39 , अन्य 13
पी 7 न्यूज़ : भाजपा 130 , कांग्रेस 48 , अन्य 21
टाइम्स नाउ : भाजपा  130, कांग्रेस  48, बसपा 04, अन्य 17

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5046137803058647594
item