शहर में अतिक्रमण हटाने की होगी कार्यवाही

बून्दी।  बून्दी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहत्तर बनाने तथा अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में न्यायालय के निर्णय की अनुपालना मे कलक्ट्रेट में बैठ...

बून्दी। बून्दी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहत्तर बनाने तथा अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में न्यायालय के निर्णय की अनुपालना मे कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर आनंदी ने की।

बैठक में कोटा रोड़ मार्केट, गोपाल सिंह प्लाजा से नैनवा रोड के रास्तों के अतिक्रमण हटाना, देवपुरा से महावीर सर्किल तक डिवाइडर बनाना, नैनवा रोड़ तिराहे पर ट्रेफिक सिग्नल लगाना, सदर बाजार, चौगान बाजार, अन्य मुख्य बाजारों तथा बालचन्द पाड़ा क्षेत्र में पार्किंग स्थल बनाना, विभिन्न बजारों में लगने वाले ठेलों तथा थडियों के लिए अन्यत्र उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करना, स्काउट भवन के सामने मवेशियों के लिए चारा डालने की व्यवस्था को उपयुक्त बनाना, नैनवा रोड़ से गाडिया लुहारों को हटाना, सब्जी मंडी रोड़ के फुटपाथ को छोटा कर अतिक्रमण हटाना, सड़कों के गड्डे ठीक करवाना तथा नो एन्ट्री व टेम्पो टेक्सी स्टेण्ड की व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कोटा रोड़ मार्केट तथा नैनवा रोड़ पर दोनो ओर के अतिक्रमणों को हटाने का कार्य नगर परिषद् द्वारा तत्काल आरम्भ किया जाकर अगले दो दिन में कार्यवाही पूर्ण कर ली जावेगी। नैनवा रोड़ से गाडिया लुहारों को हटाया जाकर, उन्हें पूर्व में आवंटित स्थान पर भिजवाना सुनिश्चित किया जावेगा।

शहर के मुख्य बाजारों में बेतरतीब खड़े होने वाले हाथ ठेलों, थडियों आदि को हटाकर अन्यत्र उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि नैनवा रोड़ तिराहे पर नगर परिषद् द्वारा ट्रेफिक सिग्नल सिस्टम स्थापित किया जाकर इसके संचालन की व्यवस्था यातायात पुलिस के सुपुर्द की जायेगी। बून्दी शहर में  सदर बाजार, चौगान बाजार अन्य मुख्य बाजारों तथा बालचन्द पाड़ा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था हेतु उपुयक्त स्थान चिन्हित किये जायेगें।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 7454261982896691211

Watch in Video

Comments

item