व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम शिविर 25 से

बालोतरा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के तत्वावधान में वर्ष २०१३-१४ में नव पंजीकृत कक्षा दशवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए व्यक्तिगत संपर...

बालोतरा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के तत्वावधान में वर्ष २०१३-१४ में नव पंजीकृत कक्षा दशवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम शिविर का आयोजन २५ दिसंबर से ८ जनवरी २०१४ तक स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बालोतरा में आयोजित होगा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के प्रभारी कैलाशकुमार जाटोल ने बताया कि संपर्क शिविर में वरिष्ठ व्याख्याताओं एवं वरिष्ठ अध्यापकों की ओर से शिक्षण समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अक्टूबर-नवंबर २०१३ में आयोजित सार्वजनिक परीक्षा में अनुर्तीण छात्रों के परीक्षा आवेदन भरने की तिथि १६ दिसंबर से ५ जनवरी २०१४ तक है तथा ६ जनवरी से १५ जनवरी तक विलंब शुल्क सहित परीक्षा आवेदन पत्र भरवााए जाएंगे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 934131250502488794

Watch in Video

Comments

item