वाहिद चौहान ने किया एनसीपी से नामांकन दाखिल

सीकर। सीकर में एक्सीलेंस स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी अब्दुल वाहिद चौहान ने सीकर विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीप...

सीकर। सीकर में एक्सीलेंस स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी अब्दुल वाहिद चौहान ने सीकर विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) के बैनर तले अपना नामांकन दाखिल किया। चौहान ने आज नामंकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

इससे पहले चौहान ने स्थानीय ईदगाह चोक में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सीकर की जनता के लिए सेवा करते आये है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले वो अकेले इंसान है और आज उनके द्वारा स्थापित की  गई स्कूल और कॉलेज में छात्र छात्राएं निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही है। महंगाई के इस दौर में जहाँ शिक्षा के नाम पर लोगों ने व्यवसाय बना रखा है वहीँ वो अपनी मेहनत और लगन से सीकर के सभी समुदाय के बच्चे तालीम हासिल कर रहे है ।

चौहान ने कहा कि महंगाई के इसी दौर में आम गरीब भूख से मर रहा है। खाद्य सामग्री इतनी महँगी हो चुकी है कि आम आदमी के लिए जीना दुश्वार हो चूका है। कांग्रेस के इस राज में भ्रष्टाचार का आलम सर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस के राज में अपराध का ग्राफ इतना ऊँचा हो चूका है कि  ना आम आदमी सुरक्षित है और ना ही महिलायें सुरक्षित रही है।

रैली को समाजसेवी पवन रावत, रोहिताश  जाट, रामकरण चौधरी के अलावा कई लोगों ने सम्बोधित किया। चौहान की इस चुनावी रैली में लगभग बीस हजार से भी ज्यादा लोगो की संख्या नागरिकों ने भाग लिया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3489843952650821610
item