भाजपा की दूसरी सूची जारी, 20 प्रत्याशियों की घोषणा

जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपने 24 प्रत्याशियों के नामों की चौथी सूची जारी...

जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपने 24 प्रत्याशियों के नामों की चौथी सूची जारी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने बाकि बचे 24 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

रविवार को जारी की गई सूची में एक प्रत्याशी के नाम को बदला गया है। पहले अनूपगढ़ विधानसभा सीट से प्रियंका बेनीवाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया था, जिसे उनकी उम्र कम होने की वजह से बदला गया है। उनकी जगह पर अनूपगढ़ से अब शिमला बावरी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। इस लिहाज से अब भाजपा के 5 प्रत्याशियों (देवली-उनियारा, मसूदा,  टोंक, माण्डलगढ़ और बांदीकुई विधानसभा) के नाम की घोषणा होना शेष है।


भाजपा प्रत्याशियों की नामों की सूची इस प्रकार है :-

  1. अनूपगढ़ से शिमला बावरी
  2. हनुमानगढ़ से डॉ. रामप्रताप
  3. बीकानेर पश्चिम से गोपाल जोशी
  4. उदयपुर वाटी से शुभकरण चौधरी
  5. मालपुरा से कन्हैया लाल
  6. तारानगर से जयनारायण पूनिया
  7. किशंजगंज से ललित मीणा
  8. धरियावद से गौतम मीणा
  9. शिवं से मान्वेद्र सिंह
  10. मंडावा से सलीम तवंर
  11. सहाड़ा से बालूराम जाट
  12. केशवरायपाटन से बाबूलाल वर्मा
  13. अलवर (ग्रामीण) से जयराम जाटव
  14. फुलेरा से निर्मल कुमावत
  15. जैतारण से सुरेंद्र गोयल
  16. वल्लभनगर गणपत मेनारिया
  17. सोजत से संजना आगरी
  18. तिजारा से ममन यादव
  19. हिण्डौन से राजकुमारी जाटव
  20. औंसिया से भैरा राम

यह भी पढ़े :

राजस्थान भाजपा के 176 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5851374336263384331
item