'चंद्रभान को सीएम बनने का ख्वाब दिखाकर दिया टिकट'

रीटा चौधरी ने साधा ओला पर निशाना झुंझुनूं। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार दे...

रीटा चौधरी ने साधा ओला पर निशाना

झुंझुनूं। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार देर रात कॉंग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने के बाद सूची में मंडावा से प्रत्याशी के रूप में पीसीसी चीफ डॉ. चंद्रभान का नाम आने के बाद क्षेत्रीय विधायक रीटा चौधरी ने कहा है कि वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह जनता की मांग है, जिसे वे टाल नहीं सकती।

उन्होंने डॉ.चंद्रभान और शीशराम ओला पर निशाना साधते हुए कहा कि ओला जिले में कांग्रेस का बंटाधार कराने में लगे हुए हैं। जैसे हालात हैं, उन्हें देखकर लगता है वे पूरे जिले में कांग्रेस को डूबो देंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. चंद्रभान को ओला ने सीएम बनने का ख्वाब दिखाया है।

रीटा चौधरी के मुताबिक शीशराम ओला ने पीसीसी चीफ होने के नाम से डॉ.चंद्रभान को चुनाव जीतने के बाद सीएम का दावेदार बन जाने का ख्वाब दिखाया है, जिसके बाद डॉ.चंद्रभान मंडावा में चुनाव लडऩे के लिए आ गए हैं।

अपनी टिकट काटे जाने का के बारे में रीटा चौधरी का कहना है कि इसके पीछे उन्हें ऐसा कोई कारण दिखाई नहीं देता कि उनकी टिकट क्यों काटी गई है? उन्होंने कहा कि डॉ. चंद्रभान पीसीसी चीफ हैं, अब वे जब चुनाव लडऩे का मन बना ही चुके थे तो उन्हें रोकने वाला भी कौन है।

उधर, मंडावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम सिगड़ी ने बताया कि इस मामले को लेकर रविवार को मंडावा व अलसीसर ब्लॉक तथा अग्रिम संगठनों की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक के दौरान हो सकता है कि कार्यकर्ता अपने इस्तीफे भी दे दें।


यह भी पढ़े :

कॉंग्रेस के 63 प्रत्याशियों की पहली सूची
कॉंग्रेस के 42 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
कांग्रेस के71 प्रत्याशियों की तीसरी सूची

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5035523224120817472
item