फिलीपींस में 'हैयान' का तांडव, 10 हजार मौतों की आशंका
मनीला। फिलिपीन्स में हैयान नाम के तूफान से भारी नुकसान हुआ है, इस लिहाज से इसे अब तक का सबसे ताकतवर तूफान कहा जा रहा है। तूफान की वजह से...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/expected-10-thousand-death-macabre-storm-haiyan-in-philippines.html
मनीला। फिलिपीन्स में हैयान नाम के तूफान से भारी नुकसान हुआ है, इस लिहाज से इसे अब तक का सबसे ताकतवर तूफान कहा जा रहा है। तूफान की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुए हैं साथ ही बिजली और संचार सुविधा पर असर पड़ा है। चक्रवाती तूफान हैयान हालांकि अब कमजोर पड़ गया है लेकिन अपने पीछे यह ऐसी विनाश लीला छोड़ कर जा रहा है, जिसे याद करके लोग सिहर जाएंगे।
फिलिपीन्स के लेएटे द्वीप पर तबाही मचाने के पहले तूफान ने समर द्वीप के तटीय हिस्सों में कहर बरपाया, जो राजधानी मनीला से करीब 650 किलोमीटर दूर है। तूफान की वजह से 315 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के कारण समुद्र में 20 मीटर ऊंची लहरें उठी। तेज हवाओं ने घरों की छतों को उड़ा डाला। कई पेड़ गिर गए और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। विशालकाय लहरों में कमजोर मकान बह गए।
रेडक्रास ने अपनी आरंभिक रिपोर्ट में कहा है कि कम से कम हजार लोग तटीय शहर ताकलोबान में मारे गए हैं तथा 200 सौ लोग समर प्रांत में मारे गए है। इससे पहले फिलीपींस के अधिकारियों ने कम से कम सौ लोगों के मारे जाने और इतने ही लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी। लेती प्रांत के दो लाख 20 हजार की आबादी वाले ताकलोबान शहर में सारे मकान जमींदोज हो गए हैं। सड़कों पर कतार में शव पड़े हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र आपदा आंकलन संयोजन टीम के प्रमुख सेबेस्टियन रोड्स ने कहा, मैने हिंद महासागर में सुनामी के बाद ऐसा भयावह दृश्य नहीं देखा। सड़के मलबों से पटी पड़ी हैं। जब तूफान के कारण कट चुके इलाकों में राहत एवं बचाव दल पहुंचेंगे और देश भर से आंकड़े आएंगे तो आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
फिलिपीन्स की सरकार के मुताबिक तूफान के रास्ते में आने वाले शहरों और गांवों से सात लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। फेरी सेवाओं और मछली पकड़ने के काम को फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कुल 13 एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। केंद्रीय प्रांत में स्कूल, दफ्तर और दुकानें बंद हैं, बचाव कार्य की तैयारी के लिए मेडिकल स्टाफ के साथ सैनिक और आपातकालीन कार्यकर्ता लगाए जा रहे हैं।