कांग्रेस का लोक-लुभावन घोषणा पत्र जारी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी गुरूदास कामत और चुना...

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी गुरूदास कामत और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में रविवार को 109 सूत्रीय लोक लुभावन घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गुर्जरों सहित पांच जातियों को (विशेष पिछड़ा वर्ग ) में  5 फीसदी आरक्षण देने का वादा दोहराया। कांग्रेस ने युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए वापस सत्ता में आने पर पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा किया है, वहीं किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की पुख्ता व्यवस्था करने लिए कहा है।

इसके साथ ही प्रदेश की नदियों का पानी प्रदेश में रहे, इसके लिए भी व्यवस्था करने की बात कही है। घोषणा पत्र में हाईवे पर ट्रोमा सेंटर बनाने की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस के 109 सूत्रीय घोषणा पत्र में शामिल प्रमुख घोषणाएं :-


  • किसानों को देंगे सस्ती बिजली 
  • ग्राम विकास बोर्ड व राजस्थान राजस्व सेवा का होगा गठन 
  • प्रदेश की नदियों का पानी रहेगा प्रदेश में ही
  •  शिक्षा के स्तर में होंगे और सुधार, 
  • हर क्लास में टीचर
  • हर मेडीकल कॉलेज , जिला अस्पताल में अलग से बनाएगे आॅपरेशन थियेटर 
  • हाईवे पर बनाएगे ट्रोमा सेंटर
  • थडी -ठेला लगाने वालों के लिए नियत जगह
  • प्रदेश में उर्जा को देंगे बढ़ावा
  • हर पंचायत समिति को स्टेट हाईवे से जोड़ा जाएगा
  • प्रदेश में वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, रत्न एवं आभूषण जैसे प्रधान उद्योगों को बढावा
  • पत्रकार कल्याण बोर्ड का होगा गठन 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा का स्तर सुधारने की बात कहते हुए शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में पैरा टीचर्स, विद्यार्थी मित्र, उर्दू पैरा टीचर्स, लोक जुम्बिश कर्मियों, आंगनबाडी कर्मियों, शिक्षाकर्मियों संविदा कर्मियों एवं स्व-वित्त पोषित योजना के तहत कार्यरत व्याख्याताओं की रोजगार समस्या का समाधान किया जाएगा जिससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा व हर क्लास में शिक्षक होगा । कांग्रेस ने फिर से सत्ता में आने पर विदेशी भाषा संस्थान खोलने का वादा किया है। इसके साथ ही विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों को प्रदेश में चेप्टर खोलने के लिये आमंत्रित किया जायेगा।

गहलोत ने कहा कि सभी मेडीकल कॉलेजों में एवं जिला चिकित्सालयों में अलग से आॅपरेशन थियेटरों का निर्माण कराया जाएगा । प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग पर ट्रोमा सेंटर विकसित किये जायेंगे ,जहां किसी भी दुर्घटना होने पर पीड़ित को तुरन्त ईलाज  मिल सकेगा। इसके साथ ही प्रदेश में मल्टीपल ओरगन प्रत्यारोपण संस्थान खोले जायेंगे। निजी अस्पतालों को बढावा दिया जायेगा तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने वालों को विशेष प्रोत्साहन दिया जायेगा तथा मेडीसिटी विकसित की जायेगी।

घोषणा पत्र में प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना पर प्रथम तीन वर्ष कर मुक्त रखने, रिफाइनकरी से संबंधित उद्योगों को प्रोत्साहन देने, सभी संभाग मुख्यालयों को वाई-फाई नेटवर्क से जोडने, ई-गवर्नेस परियोजनाओं को प्रभावी बनाने,जोधपुर में भी मेट्रो ट्रेन परियोजना शुरू करने, विकास प्राधिकरण से वंचित संभागीय मुख्यालयों पर विकास प्राधिकरण का गठन करने, कच्ची बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने, पर्यटन स्थलों का विकास कर उन्हें रोजगार से जोडने, सभी धर्म के 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरूषों को नि:शुल्क धार्मिक यात्राएं कराने का वायदा किया है।

कांग्रेस ने कलाकारों को रियायती दरों पर आवासीय भूखण्ड उपलव्ध कराने, युवाओं के लिए पांच वर्ष में पांच लाख नए रोजगार के अवसर प्रदान करने, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर यूथ हॉस्टल के निर्माण व जिलों में निजी सार्वजनिक भागीदारी योजना के तहत खेल अकादमी खोलने का वादा किया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4719531137508596669
item