मोदी की लोकप्रियता ने बढ़ाई कांग्रेस की बेचैनी

नई दिल्‍ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा द...

नई दिल्‍ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। कारण साफ़ है कि जिस तरह से मोदी अपनी सभाओं में कांग्रेस के दिग्‍गजों को अपने निशाने पर लेने से पीछे नहीं हटते हैं उससे मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ कॉंग्रेस की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है।

मोदी की इन्ही हमलों से बचने के लिए कांग्रेस ने अपनी टीम में बदलाव लाने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अपनी मीडिया सेटअप, प्रवक्‍ता और टीवी न्‍यूज चैनलों में पैनलिस्‍ट की टीम में फेरबदल करने की योजना बना रही है।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल आगामी चुनाव के मद्देनजर किया जाना है, साथ ही पार्टी नए चहरों को अपनी टीम में जगह देने की सोच रही है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4508598892948252269
item