कड़ी सुरक्षा के बीच पटना पहुंचे मोदी, पीड़ितों से मिलेंगे
पटना। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पटना धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मोदी कल रात पुणें...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/modi-arrived-in-patna-amid-tight-security.html
पटना। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पटना धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मोदी कल रात पुणें से पटना पहुंचे। आज वो पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करेंगे। इस दौरान यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। पटना में कोहरे की वजह से उनके रवाना होने में दो घंटे की देरी हुई।
मोदी पटना, कैमूर, गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय और नालंदा जिलों का दौरा करेंगे। गत रविवार को पटना के गांधी मैदान में हुई मोदी की हुंकार रैली के दौरान सात बम धमाके हुए थे, जिनमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले में 80 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।
मोदी शुक्रवार रात पटना पहुंचे थे। मोदी को लेकर मिल रहे अलर्ट के बाद राज्य सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है और राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मोदी की सुरक्षा के लिए एक आईजी रैंक के अधिकारी, सात डीआईजी रैंक के अधिकारी, गुजरात एलाइट फोर्स के 70 कमांडो का एक दस्ता और 35 एनएसजी कमांडो के दस्ते की तैनाती की गई है। इसके अलावा सात बम निरोधक दस्तों को भी सुरक्षा में लगाया गया है।
मोदी अपने दौरे के दौरान जिन-जिन जगहों का दौरा करेंगे, वहां मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और उनसे वहीं लोग मिल सकेंगे, जिनकी सूची भाजपा की ओर से राज्य पुलिस को सौंपी गई है।