बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन आज

मुम्बई। छोटे परदे से अपने करिअर कि शुरआत कर बॉलीवुड के बादशाह बने शाहरूख खान का 48वां जन्मदिन है, जिसे वह अपने परिवार और अपने करीबी मित्...

मुम्बई। छोटे परदे से अपने करिअर कि शुरआत कर बॉलीवुड के बादशाह बने शाहरूख खान का 48वां जन्मदिन है, जिसे वह अपने परिवार और अपने करीबी मित्रों के साथ बिताना चाहते हैं। 1992 में फिल्म दीवाना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख आज भी सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं।

फिल्म दीवाना में उनके साथ थे रिषी कपूर और दिव्या भारती। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और किंग खान को लोगों ने काफी पंसद किया था। फिल्म 'बाजीगर' और 'डर' से उन्होंने फिल्मी हीरो की छवि ही बदल दी, जिसके चलते उनकी किस्मत का सितारा यूं बुलंदी पर पहुँचा जहां पहुंचना हर किसी के नसीब में नहीं होता। अपने कैरियर में शाहरूख ने अब तक 8 फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं।

1995 में आयी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से उन्होंने सफलता का वह इतिहास लिखा जिसे लिखना हर किसी के बस में नहीं होता। यह फिल्म पिछले 16 सालों से आज भी मुंबई की एक थियेटर में चल रही है। दिल तो पागल है, परदेश , मोहब्बते, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिल से, देवदास, वीर जारा, कल हो ना हो, यह वो फिल्में हैं जिन्होंने बॉलीवुड के एक सिंपल से खान को बादशाह खान बना दिया।

फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान का जन्म 02 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए थे। अभिनय से जुड़ने और संचार की विभिन्न तकनीकों को नजदीक से समझने के लिए शाहरुख ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। साल 1988 में शाहरूख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक फौजी से अपने कैरियर की शुरूआत की।

हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरूख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' जबर्दस्त हित हुई है, जिसमे उनके साथ दीपिका पादुकोण भी है। बहरहाल, RN1 परिवार की ओर से बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख को उनके जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 3624941543842739156
item