कांकेर में पोलिंग बूथ पर नक्सली हमला, दो जगह मतदान रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संगीनों के साए के बीच प्रथम चरण का मतदान जारी है। सोमवार सुबह शुरू हुए मतदान के दौरान दंतेवाड़ में पोलिंग बूथ के बा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संगीनों के साए के बीच प्रथम चरण का मतदान जारी है। सोमवार सुबह शुरू हुए मतदान के दौरान दंतेवाड़ में पोलिंग बूथ के बाहर सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद किए हैं, जिन्हें विस्फोट कर आतंक फैलाने के लिए लगाया गया था। वहीं कांकेर जिले में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है।

वहीँ दूरी ओर, अंतागढ़ के दुर्गापुर और सीतापुर में पोलिंग पार्टी के मतदान केंद्र पर न पहुंच पाने के कारण मतदान रद्द कर दिया गया है। एक बजे तक यहां तकरीबन 38 फीसद मतदान हुआ है। बस्तर जिले में कुछ जगहों पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई।

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे तक राजनांदगांव में 15 फीसद, चित्रकूट में 8.25 फीसद, जगदलपुर में 9.45 फीसद, बस्तर में 18 फीसद मतदान हो चुका है।

पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तकरीबन 70 हजार जवान तैनात किए गए हैं। करीब 350 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनको चुनाव आयोग कभी भी हैलिकॉप्टर की मदद से बदल सकती है। जगदलपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राजनांदगांव जिले की सीटों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7005687244451601306
item