कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत ने भरा पर्चा
बालोतरा। कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत प्रजापत के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा व पचपदरा के न्यौते पर पधारे हजारों समर्थकों क...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/form-filled-by-congress-candidate-madan-prajaapat.html
बालोतरा। कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत प्रजापत के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा व पचपदरा के न्यौते पर पधारे हजारों समर्थकों की सरदार भगतसिंह सभा स्थल पर विशाल चुनावी सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है जिसने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाबद्ध कार्य किया है। यह पार्टी जाति धर्म तथा वर्ग भेद में विश्वास नहीं करती है। पार्टी का विश्वास है आमजन का विकास। अपने विकास के बलबूते पर ही कांग्रेस फिर से राजस्थान में सरकार बनायेंगी।
वक्ताओं में बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम पोटलिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीराम गोदारा, पूर्व सरपंच भगवत सिंह जसोल, बाबूलाल थोरी, जिला कांग्रेस महामंत्री गनी मोहम्मद सुमरो, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोटाराम चैधरी, पूर्व पार्षद भंवरलाल पंवार, पूर्व सरपंच नेनाराम देरिया, पूर्व प्रधान बाबूसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच बजरंग पालीवाल, प्रतिपक्ष नेता रतन खत्री, ब्लॉक प्रवक्ता एवं महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया, गौरवसिंह राजपुरोहित, रतनलाल चैधरी, भंवरलाल दांणी ने अपने जोशिले अंदाज में बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत को फिर से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उपस्थित हजारों लोगों ने अपने दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद हरीश चैधरी ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं में विशेषकर पेयजल समस्या निदान है पर राज्य सरकार के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा क्षेत्रीय विधायक मदन प्रजापत द्वारा करवाये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए फिर से जिताने की अपील की।
अपने चिर परिचित अंदाज में ओजस्वी वक्ता व प्रत्याशी मदन प्रजापत ने पिछले 20 वर्षों की तुलना में अपने 5 वर्षों के कार्यकाल को गिनाते हुए चुनौति दी कि विरोधी पार्टी वालों ने कोई उल्लेखनीय जनहित का कार्य किया हो तो बतावें। प्रजापत ने भाषण के दौरान श्रोताओं ने बार-बार तालिया बजाकर व नारे लगाकर उनका समर्थन किया।
सभा के बाद हजारों कार्यकर्ता सभा स्थल से मदर टेरेसा स्कूल, रामदेव हॉस्पीटल, कुम्हारों का चैक, सैकण्ड रेल्वे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए डाक बंगला पहुचे। जहां से अपने चार प्रस्तावकों भंवरलाल भाटी, मूलाराम पोटलिया, फैयाज मोहम्मद, करनाराम पंवार के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किए। सभा का संचालन गुलाम रसूल टांक ने किया।