कांग्रेस का प्रचार जोरों पर, किया जनसंपर्क

बालोतरा। बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, सचिव मांगीलाल बोस, मेघवाल समाज के चेलाराम डांगी, भूराराम बोस, रामलाल, कृषि उपज मंडी...

बालोतरा। बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, सचिव मांगीलाल बोस, मेघवाल समाज के चेलाराम डांगी, भूराराम बोस, रामलाल, कृषि उपज मंडी डायरेक्टर बाबूलाल नामा ने खेड़ कलावा, तिलवाड़ा व बोरावास में मेघवाल समाज के पंच प्रधानों से सम्पर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत के समर्थन में मतदान की अपील की। गणमान्य नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा विधायक काल में करवाये गए विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की गई।
ग्रामीणों से कांग्रेस पक्ष में मतदान की अपील

मोहम्मडन युवा ग्रुप के अध्यक्ष नासिर चडवा के नेतृत्व में बड़ी तादाद में  मुस्लिम युवा स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत से मिले। मुस्लिम युवाओं ने बताया कि वे कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों में विश्वास करते है। आज से अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए रात दिन एक करके रिकार्ड मतों से जिताने का विश्वास दिलाया। अध्यक्ष ने कहा कि वे जाति एवं धर्म के आधार पर मतदान नहीं करते बल्कि राष्ट्र हित एवं आपसी सद्भावना को कायम रखने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते है।

ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम चौधरी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जगनाराम चौधरी, पूर्व सरपंच धनाराम चौधरी असाड़ा व पार्षद पंचाणाराम चौधरी, ने जागसा बुड़ीवाड़ा व असाड़ा गांव में अपने समाज के प्रमुख लोगों से सम्पर्क कर कांग्रेस के प्रत्याशी मदन प्रजापत के समर्थन में वोट देने की अपील की।

जागसा के मानाराम, अचलाराम, जोइताराम, कलाराम प्रगतिशील किसान, बुड़ीवाड़ा के दूदाराम चौधरी, कोहलाराम सुथार, चेलाराम तरक, खंगाराराम चौधरी असाड़ा के रायमलराम, विशनाराम, सूराराम कुकल सहित कई लोगों ने कांग्रेस पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे सदैव कांग्रेस के साथ है तथा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 4108455351916976242
item