डौंडियाखेड़ा में हड्डी के टुकड़े, हापुड़ में मिला खजाना!

उन्नाव। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में हो रही खोदाई के 20वें दिन रविवार को कंकरीट की चट्टान का टुकड़ा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस...

उन्नाव। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में हो रही खोदाई के 20वें दिन रविवार को कंकरीट की चट्टान का टुकड़ा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान खुदाई में हड्डी के टुकड़े और मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा कि ये करीब 2000 वर्ष पुराने हैं। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण खुदाई नहीं होगी।

एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि रविवार को दिनभर में मजदूरों ने 70 सेमी खुदाई की है, जिससे खोदाई का काम अब चार मीटर गहराई तक पहुंच गया है। खुदाई के दौरान शनिवार को कंकरीट की जिस चट्टान का कोना देखा गया था, उसे मजदूरों ने दोपहर बाद सुरक्षित निकाल लिया।

राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खजाना बताने वाले संत शोभन सरकार का दावा है कि संत के वजूद को नकार कर कोई भी खजाने तक नहीं पहुंच सकता। खुदाई में हड्डी के टुकड़े, मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। सोमवार को छट्टी के बाद मंगलवार को फिर खुदाई का काम शुरू होगा।

दूसरी ओर, हापुड़ में धौलाना इलाके के कंदोला गांव में रविवार को प्राचीन मकान में खुदाई के दौरान खजाना निकलने की खबर से मौके पर ग्रामीणों का हूजुम एकत्र हो गया। मकान को गांव के ही रामकिशन शर्मा से खरीदा था। मकान को फिर से बनवाने के लिए नींव की खुदाई के दौरान मजदूरों को दो कलश मिट्टी में दबे मिले। एक कलश खाली और दूसरे में 1875 की चांदी के जेवरात निकलेन की खबर है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 8909454325344552757
item