धूमधाम से मनाया रोशनी का पर्व
बालोतरा। दीपोत्सव का पर्व दीपावली उपखंड क्षेत्र व शहर में धूूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर पूरें शहर में रौनक व पटाखो...
दीपावली पर पूरें शहर में रौनक व पटाखों की गूंज व रंग बिरंगी रोशनी से गुजलार हो गया। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीयों की ज्योति ने अंधकार से प्रकाश की ओर का संदेश दिया तो लोगों ने एक दूसरें को इस पवित्र त्योहार पर मिठाईयां खिलाकार बधाई दी।
बाजारों में भारी भीड़ ने उत्साह व उमंग से जमकर खरीददारी की। दीपावली पर सभी लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन कर मां लक्ष्मी की अराधना की। दूसरें दिन सभी ने परंपरानुसार एक दूसरें के पगे लागणा व रामा श्यामा कर आर्शीवाद लिया।