लाल बत्ती चले जाने के सदमे में गई मंत्रीजी की जान!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता राजाराम पांडेय का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। पा...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता राजाराम पांडेय का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। पांडेय को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर बीती रात लगभग 12 बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

राजराम पांडे अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। कुछ दिनों पहले ही राजाराम पांडे को अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक पाण्डेय बीते कुछ दिनों से बेहद तनाव में थे। उन्हें ये जानकारी मिल चुकी थी कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं दी जा रही है, जिससे राजाराम पाण्डेय बेहद मायूस हो गए।

इसी वजह से पाण्डेय काफी सदमे में थे और इसी सदमे की वजह से उन्हें गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद प्रतापगढ़ ले जाया जायेगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाण्डेय के निधन पर सरकार और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सपा और उसकी सरकार पाण्डेय के परिवार के साथ है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी राजाराम पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 4426341194335361682
item