'जल्द फेसबुक-ट्वीटर पर अपलोड होंगे मोदी के 300 झूंठ'

इंदौर। देश की ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह न...

इंदौर। देश की ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए भाजपा से कहा है वह अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को इतिहास की ट्यूशन दिलाये।

शनिवार रात को इंदौर के आजाद नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कदाक्ष किया कि मोदी को उस इतिहास की भी जानकारी नही है जो 12वीं में पढ़ाया जाता है। उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी को फेंकू नंबर एक तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेंकू नंबर दो करार दिया है।

दिग्विजय सिंह ने चुनावी सभा में कहा कि उन्होंने मोदी के 300 झूठ इकट्ठे कर रखे हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वे जल्द ही इन झूठों को फेसबुक तथा ट्वीटर पर अपलोड करने वाले हैं।  उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया की BPL कार्ड गरीबों के पास नहीं बल्कि अमीरों के पास है।

 उन्होंने कहा की इंदौर में शुरू हुई सारी नीतियां कांग्रेस ने शुरू की थीं। दिग्विजय ने वादा किया की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर वो विधवा पेंशन बढ़ाकर 1000 रु कर देंगे। ये भी कहा की बीजेपी गरीबों को भूल गई पर कांग्रेस सरकार गरीबों को 35 किलो मुफ्त अनाज देगी।

मोदी की कार्यप्रणाली पर ऊंगली उठाते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि केशूभाई पटेल तथा लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी को आगे बढ़ाया। मोदी ने उन्हीं हाथों को काट दिया जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाया था। दिग्गी राजा के अनुसार अब भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह का नंबर है।

भाजपा पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल उसे मोदी का बुखार चढ़ा हुआ है जबकि मोदी को इतिहास के ट्यूशन की जरूरत है। दिग्गी राजा ने आरोप लगाया कि शिवराज के राज में मध्यप्रदेश में 1,000 मुन्ना भाईयों को फर्जी तरीकों से चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश मिला।

उन्होंने आगे कहा कि शिवराज के भाई की कथित सीडी सामने आने के बावजूद पुलिस कार्यवाही नही कर रही है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री के भाई हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3693867989883304775
item