फैलिन का तांडव शुरू, ओडिशा में एक की मौत

भुवनेश्वर। शनिवार को तेज हवाओं के साथ आई भारी बारिश में एक महिला पर एक पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 18 मछुआरे पारादीप के नि...

भुवनेश्वर। शनिवार को तेज हवाओं के साथ आई भारी बारिश में एक महिला पर एक पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 18 मछुआरे पारादीप के निकट मछली पकड़ने वाले एक जहाज में फंस गए। विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्रा ने कहा कि सुबह चली तेज हवाओं के कारण पेड़ के नीचे दब कर मारी गई। महिला की पहचान 42 वर्षीय जयंती राउत के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी।

राज्य राजस्व और आपदा मंत्री एसएन पात्रो ने कहा कि 18 मछुआरों के समुद्र में पारादीप से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर मछली पकड़ने वाले एक जहाज पर फंसे होने की खबर है। हालांकि उन्होंने तटरक्षकों से संपर्क किया था, लेकिन समुद्र के बेहद उग्र होने की वजह से राहत अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा कि हमने आईओसी के अधिकारियों से संपर्क किया है और उनके बचाव दल से मदद मांगी है। पात्रो ने कहा कि राजस्व खंडीय आयुक्त (केंद्रीय खंड) अरविंद पाधी को इन फंसे हुए मछुआरों का बचाव करने के लिए कहा गया है और हमने मछली पकड़ने वाले इस जहाज के मालिक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से कहा है।

महापात्रा ने कहा कि ओडिशा के छह तटीय जिलों से 3.61 लाख से ज्यादा लोग पहले ही निकाले जा चुके हैं। 1.2 लाख लोगों को तटीय इलाके गंजम और गोपालपुर से स्थानांतरित किया जा चुका है। पुरी से आने वाली खबरों में कहा गया कि जिले के अष्टरंग और ब्रहमगिरी ब्लॉकों के टांडाघर और क्यूताजंगा गांवों में कल शाम को समुद्र का पानी भर गया।

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। हालांकि जिला प्रशासन ने तट से लगभग 45 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन चंद्रभागा और कोणार्क से स्थानांतरित मछुआरे बड़ी संख्या में वापस लौट आए। बचाव अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि यह हमारी चिंता का एक बड़ा विषय है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

वायु सेना का 'सी-130 जे' सुपर हर्क्युलस विमान दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली/जयपुर। अमेरिका में निर्मित भारतीय वायु सेना के द्वारा हाल ही में हासिल किया गया परिवहन विमान 'सी-130 जे' आज आगरा से उड़ान भरने के बाद ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भारतीय व...

भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये आज 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमे सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्नाटक के शिमोगा से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्प...

7 से 12 मई तक 9 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। अगला लोकसभा चुनाव नौ चरणों में सात अप्रैल से 12 मई के बीच कराया जायेगा और मतगणना 16 मई को होगी। इसके साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम के विधानसभा चुुनाव भी होंगे। मुख्य चुनाव आयु...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item