बाबूलाल नागर को पांच दिन की पीसी रिमाण्ड
जयपुर। महिला से दुष्कर्म मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की मुश्किल अब बढ़ती जा रहीं है। ग...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/10/babulal-nagar-on-five-days-PC-remande.html
जयपुर। महिला से दुष्कर्म मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की मुश्किल अब बढ़ती जा रहीं है। गिरफ्तारी के बाद असहज नजर आ रहे नागर को आज कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया जहां से उसको पांच दिन के पीसी रिमाण्ड पर सौंप दिया गया है।
महिला से यौनशोषण के मामले में सीबीआई के शिकंजे में आए राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की मुश्किल अब बढ़ती जा रहीं है। गिरफ्तारी के बाद असहज नजर आ रहे नागर पर संकट साफ देखा जा सकता है। शुक्रवार रात मेडिकल के बाद सीबीआई ने नागर को सी-स्कीम स्थित सीबीआई यूनिट की बैरक में रखा गया है, जहां इससे पूर्व बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ को रखा गया था। रात नौ बजे नागर का बडा बेटा रवि उसके लिए घर खाना लेकर गया मगर नागर ने ज्यादा बात किए बिना खाना वापस लौटा दिया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह घर पर नाश्ता किए जाने के बाद नागर ने आज सुबह तक सिर्फ दो बार पानी पिया है। सीबीआई की बैरक में नागर रातभर बेचेंन नजर आए। बैरक में बने तख्त पर करवटे बदलने के बाद कभी-कभी उठकर चक्कर लगाते देखे गए। शनिवार को सुबह साढे ग्यारह बजे सीबीआई ने कडी सुरक्षा में नागर को सीबीआई के विशेष कोर्ट में पेश किया।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नागर से इस केस के संबंध में और पूछताछ के लिए पांच का पीसी रिमाण्ड मांगा है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद नागर को पीसी रिमाण्ड पर सौंप दिया है। दूसरी ओर करणी विहार पुलिस ने ऐहितियात के तौर पर इस केस की पीडि़त महिला की सुरक्षा दृष्टि से उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।