पूछताछ में आसाराम ने कहा, नहीं पहचानता लड़की को

अहमदाबाद। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम का कहना है कि जिस लड़की ने आरोप लगाए हैं वो उसे पहचानते तक नहीं है। उन पर लगे आरोप...

अहमदाबाद। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम का कहना है कि जिस लड़की ने आरोप लगाए हैं वो उसे पहचानते तक नहीं है। उन पर लगे आरोप निराधार है तथा वो बेक़सूर है।

जोधपुर से गुजरात लाए गए आसाराम ने सूरत रेप केस मामले में पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान खुद को बेकसूर बताया है। आसाराम ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं और जिस लड़की ने आरोप लगाए हैं वो उसे नहीं पहचानते।

सूरत में दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसाराम को जोधपुर जेल से अहमदाबाद लाई है। इसी केस में उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, नारायण साईं अब तक फरार है।

बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण पर रेप का आरोप लगाया है। लुकआउट नोटिस के बावजूद नारायण अब तक फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि दो बहनों द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस सूरत रेप केस मामले में आसाराम को कल ही जोधपुर से अहमदाबाद लेकर आई है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5333503264339711644

Watch in Video

Comments

item