मोदी की हुंकार से दूर रहेंगे आडवाणी

पटना। 27 अक्टूबर को यहां होने वाली हुंकार रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अ...

पटना। 27 अक्टूबर को यहां होने वाली हुंकार रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल पर बताया कि देशभर में अलग-अलग होने वाली रैलियों में लालकृष्ण आडवाणी, डा.मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली जरूर जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। बोले, वे अवसरवादी हैं। उन्होंने अब लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को किनारे कर दिया है। कांग्रेस के साथ हो गए हैं।

अनंत के मुताबिक यहां की हुंकार रैली अभूतपूर्व होगी। यह उत्तर भारत, विशेषकर बिहार एवं उत्तरप्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि यह कभी हकीकत नहीं बनेगी, क्योंकि ऐसे फ्रंट बस अवसरवादिता हैं और जनविरोधी भी।

दुर्भाग्य की बात है नीतीश कुमार अवसरवादिता की पहल कर रहे हैं जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि देश में नरेन्द्र मोदी की आंधी बह रही है। ऐसे में तीसरा मोर्चा कहां टिक पाएगा? देश की जनता पूर्ण बहुमत से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाएगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 659341168347900473
item