गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली शख्सियत बने मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान खड़ा कर दिया है। वह गूगल इं...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान खड़ा कर दिया है। वह गूगल इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मुकाबले में अमेरिका के राष्ट्रपति को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनने के बाद गूगल पर उन्हें करीब एक अरब 78 करोड़ बार लोगों ने सर्च किया। यह आंकड़ा ओबामा को सर्च करने वाले आंकड़े से कहीं ज्यादा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही नरेंद्र मोदी को भाजपा के संसदीय बोर्ड ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

गुजरात में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने का करिश्मा करने के बाद से ही नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। विश्व स्तर पर यदि देखा जाए तो इसकी कुछ खास वजह भी हैं।

अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा दिए जाने को लेकर मीडिया में आई खबरें, भाजपा में पीएम प्रत्याशी को लेकर लंबी खींचतान, गुजरात का विकास मॉडल और कई मंचों पर मोदी को बोलने का अवसर मिलना। इन सभी की बदौलत भी मोदी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। सिर्फ देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी इंटरनेट पर मोदी से सम्बंधित जानकारियां खोजी जा रही हैं। मोदी सोशल मीडिया पर भी अपनी जगह बना चुके हैं। उनके ट्विटर एकाउंट में 2,303,195 फोलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके पेज को लाइक करने वालों की संख्या 3,931,330 है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

'कौन है ये मारिया शारापोवा' जो सचिन को नहीं जानती

नई दिल्ली। दुनियाभर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो क्रिकेट जगत के महादिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को नहीं जानता हो और अगर खेल जगत से जुड़े लोगों के बारे में इस विषय पर बात की जाए तो इस बा...

हाफिज सईद का टारगेट अब राजस्थान की पश्चिमी सीमा!

बाड़मेर (दुर्गसिंह राजपुरोहित)। मुंबई हमले का मास्टर माईंड व खतरनाक आतंकी संगठन का चीफ हाफिज सईद को राजस्थान के सीमावर्ती इलाके जैसलमेर से लगती पश्चिमी तनोट अंतरराष्ट्रीय सीमा के सामने सीमा पार पाकिस...

महंगाई ने ली फिर अंगड़ाई, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

नई दिल्ली। महंगाई ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है, जिससे पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। पहले से आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे एक...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item