इलिजिय्म में सचिव देलाकोर्ट के रूप में जोडी फोस्टर

मुंबई। 13 साल की उम्र से फिल्मों में अभिनय करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री जोडी फोस्टर को उनके सशक्त अभिनय के लिए वर्ष 1989 में सर्वश्रेष्ठ...

मुंबई। 13 साल की उम्र से फिल्मों में अभिनय करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री जोडी फोस्टर को उनके सशक्त अभिनय के लिए वर्ष 1989 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकेडमी अवार्ड मिला था फिल्म 'द ऐक्युजड' के लिए। इस फिल्म में जोडी ने बलात्कार की शिकार लड़की का किरदार अभिनीत था। इसके अलावा जोडी को तीन ऑस्कर अवार्ड, तीन बाफ्टा अवार्ड, तीन गोल्डेन ग्लोब अवार्ड, आदि भी मिले हैं  

अब यही जोडी सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'इलिजिय्म'  में सचिव देलाकोर्ट के रूप में दर्शकों को नज़र आयेंगी। अपने किरदार के बारें में जोडी बताती हैं कि 'रक्षा सचिव के रूप में यह उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह आप्रवासियों को 'इलिजिय्म' जो की एक अन्तरिक्ष स्टेशन है दूर रखें  देलाकोर्ट इलिजिय्म को एक आदर्श राज्य के रूप में देखती है"'

इलिजिय्म फिल्म में जोडी के किरदार की उम्र 108 साल की दिखाई गयी है जोडी कहती है 'देलाकोर्ट को याद है कि इलिजिय्म किस मकसद से बना था, अगर वो सबको इलिजिय्म में आने देगी तो, उसे डर है कि  इलिजिय्म की हालत भी पृथ्वी जैसी ही हो जायेगी।"' 

'इलिजिय्म' फिल्म की शुरुआत होती है वर्ष 2159  ई. से, जहाँ दो वर्गों में लोग बंटे होंगे एक बहुत धनी और एक गरीब वर्ग। धनी वर्ग वालों ने अपने लिए इलिजिय्म नामक एक स्वच्छ और साफ़-सुथरा अन्तरिक्ष स्टेशन बनाया है, जिसकी लीडर होगी सचिव देलाकोर्ट (जोडी फोस्टर)। दूसरी तरफ जो गरीब वर्ग है वह अधिक आबादी वाला तहस-नहस हो चुकी पृथ्वी पर जिन्दा रहने की लड़ाई में एक दूसरे को ही मारने में लगे है।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 4583141687253346981
item