राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शक्ति ने जीता कांस्य पदक
अजमेर। हरियाणा के भिवानी में हाल ही संपन्न आॅल इण्डिया सिविल सर्विस स्वर्ण जयंती कुश्ती प्रतियोगिता में अजमेर के शक्ति प्रताप गुर्जर ने 61 क...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/02/blog-post_67.html
अजमेर। हरियाणा के भिवानी में हाल ही संपन्न आॅल इण्डिया सिविल सर्विस स्वर्ण जयंती कुश्ती प्रतियोगिता में अजमेर के शक्ति प्रताप गुर्जर ने 61 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। शक्ति का अजमेर आने पर आज पटेल मैदान स्थित हनुमान व्यायामशाला पर अभिनंदन किया गया।
केंद्र सरकार के केन्द्रीय खेल बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कई राज्यों की कुश्ती टीमों ने भाग लिया। अजमेर के डाक विभाग में कार्यरत शक्ति प्रताप गुर्जर ने 61 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, केरल, बिहार, ओडिशा, तेलांगाना, राजस्थान आदि प्रदेशों की डिफेंस, इनकमटेक्स, डाक एवं अन्य विभागों की टीमों ने भाग लिया।
हनुमान व्यायामशाला के सचिव सौरभ बजाड़ ने जानकारी दी कि शक्ति का आज अजमेर आगमन पर व्यायामशाला में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख पहलवान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।