गुरू गोविंद सिंह से सीखें देश प्रेम : देवनानी

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह पूरे देश के लिए देशप्रेम की एक श...

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह पूरे देश के लिए देशप्रेम की एक शानदार मिसाल हैं। हमें उनके जीवन से सीख लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।

देवनानी ने आज आजाद पार्क में गुरू गोविंद सिंह की जयन्ती पर आयोजित प्रकाशोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह देश की हर पीढ़ी के आदर्श रहे है। हमें उनके जीवन से त्याग और देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की सीख लेनी चाहिए। गुरू गोविंद सिंह ने हमेशा देश को आदर्श मानकर अपने फैसले लिए। उनके साथ महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रकाशोत्सव में भाग लिया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 8077341198037924809
item