मुख्यमंत्री राजे कल आएंगी सलेमाबाद

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार एक फरवरी को दोपहर जयपुर से हैलीकाॅप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे सलेमाबाद पहुंचेगी। जिला कलेक्टर...

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार एक फरवरी को दोपहर जयपुर से हैलीकाॅप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे सलेमाबाद पहुंचेगी।

जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री सलेमाबाद में जगद्गुरू  निम्बार्काचार्य, राधासर्वेश्वर शरणदेवाचार्य, श्रीजी महाराज का भगवद्धाम प्रवेश महोत्सव एवं युवाचार्य  श्यामशरण देव के आचार्य पीठाभिषेक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सलेमाबाद से हैलीकाॅप्टर द्वारा जयपुर के लिए रवाना होगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7749142176078559223
item