देवनानी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। द...

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

देवनानी ने नगर निगम के वार्ड संख्या 3 हनुमान नगर में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से 8 लाख की लागत से फाॅयसागर रोड परिहार क्लीनिक से नृसिंहपुरा तक सड़क व नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के साथ ही पंचोली चौराह से दादीधाम दयानन्द काॅलोनी गली नम्बर 3, नृसिंहपुरा कोठारी गली में नयी पाइपलाइन डालने के कार्य का भी   शुभारंभ किया।

उन्होंने नगर निगम के वार्ड संख्या 53 होलीदड़ा चौक ईमली मौहल्ला में विधायक कोष से स्वीकृत 6 लाख की राशि से भण्डारा गली तक सड़क एवं नाली निर्माण का शुभारंभ किया।

इसी प्रकार ब्रह्मपुत्र काॅलोनी कुन्दन नगर वार्ड संख्या 45 में विधायक कोष से स्वीकृत 6 लाख रूपए की राशि से करवाए जाने वाले सड़क नाली निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पार्षद जे.के.शर्मा तथा नागरिकों की मांग पर विकास कार्यों के लिए 7 लाख रूपए विधायक कोष से दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं राज्य का विकास करना वर्तमान सरकार का स्वभाव है। सब मिलकर विकसित अजमेर का निर्माण करंगे। किशनगढ़ का हवाई अड्डा 15 अगस्त से पहले आरम्भ करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। गली मौहल्लों को साफ-सुथरा रखकर स्मार्ट शहर और वार्ड का निर्माण किया जा सकता है।

नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत शहर को अमेरिका की तर्ज पर विकसित करने के लिए अमेरिका के दौरे पर गए हुए। हमें संकल्प लेना चाहिए की सड़कों पर कचरा नहीं फैकेंगे और पानी नहीं फैलाएंगे।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ज्ञान सारस्वत, के.के.त्रिपाठी एवं जे.के.शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3386455036791697688
item