रामधुनी एवं मौन के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

कोटा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सोमवार को यहां कलक्टे्रट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इस दौरान बूंदी विधायक अशोक डोगरा, पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, महिपत सिंह हाडा, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने भी गांधी जी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूली छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो...., 'दे दी हमें आजादी..., हे राम ....., गुरू मेरी पूजा....आदि की प्रस्तुति दी। इसके बाद उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रख भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर पी.सी.पवन, जिला कोषाधिकारी महेशचंद मीणा,  जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शोभा पाठक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक सविता कृष्णिया, सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल भाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6172159358518740865

Watch in Video

Comments

item