पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह का आत्मीय नागरिक अभिनंदन

कोटा। पंजाब के राज्यपाल  वी.पी. सिंह का रविवार को बूंदी आगमजन पर हायर सैकेण्डरी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आत्मीय नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सिंह का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। 
समारोह में अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह ने कहा कि दलगत राजनीति से उपर उठकर आमजन के कल्याण के लिए कार्य किए जावे। बीत कुछ सालों में दुनिया में परिवर्तन आया है। आमजन को स्वस्थ रखने के लिए किए  किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।  उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी अपनाने पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है। कैशलेस व्यवस्था से तरक्की राह मजबूत होगी।
इस दिशा में तेजी से प्रयास करने की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम सबको अपना ध्यान स्वयं रखने की जरूरत है। पर्यटन दृष्टि से बूंदी बहुत अच्छी जगह है। शहर को और अधिक साफ सुथरा बनाकर इसे ओर बेहतर बनाया जा सकता है। कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला ने कहा कि श्री वी.पी. सिंह का राजस्थान के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान रहा है।

बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने वी.पी.सिंह को प्रखर व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने निर्बल जन की सेवा सर्वोपरि है, इसे सिद्ध किया। क्षमताओं की बदौलत आज यहा मुकाम हासिल किया है। पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि वी.पी.सिंह असाधारण व्यक्तित्व के धनी है तथा इनका मानवीय दृष्टिकोण बहुत ही बेहतर है।

लाडपुर विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि वी.पी. सिंह ने अद्भुत कार्यों से सबके उपर छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में कर्मचारी सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, पूर्व मंत्री भरत सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, महिपत सिंह हाडा, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या  में आमजन उपस्थित रहे।

राज्यपाल वी.पी. सिंह ने समारोह स्थल पर डीओआईटी की ओर से लगाई डिजीधन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित बैंक प्रबंधकों से जिले में कैशलेस व्यवस्था को बढावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने आमजन के लिए प्रदर्शनी को उपयोगी बताया साथ ही नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद सर्किट हाऊस परिसर में पौधारोपण भी किया ।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4850431262633101148
item