आचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन पर सीएम की संवेदना

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अजमेर के सलेमाबाद स्थित अखिल भारतीय जगद्गुरू श्रीनिम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य राधासर्वेश्...

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अजमेर के सलेमाबाद स्थित अखिल भारतीय जगद्गुरू श्रीनिम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया है।

राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्रीजी महाराज की प्रसिद्धि निम्बार्क सम्प्रदाय में ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष के धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत में थी। उन्होंने मानवता के कल्याण, धर्म के प्रसार तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ आचार्य परम्परा को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्रीजी महाराज के देवलोकगमन से निम्बार्क परिवार में ही नहीं पूरे आध्यात्मिक जगत में रिक्तता आ गई है। उन्होंने निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुयायियों सहित सभी श्रद्धालुओं को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 6308369096107597279
item