भाजपा के कद्दावर नेता रामदास अग्रवाल का निधन

Jaipur, Rajasthan, Ramdas Agarwal, BJP, Congress, Ashok Parnami, Sachin Pilot, ramdas agarwal Died, Death of ramdas agarwal
जयपुर। भाजपा के कद्दावर नेता रामदास अग्रवाल का आज गणतंत्र दिवस के दिन के निधन हो गया है। आज सुबह अग्रवाल के निधन की खबर मिलने के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर छा गई और भाजपा—कांग्रेस के कई नेतागण उनके ​घर पहुंचे, जिन्होंने उनके निधन पर शोक जताया।

इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी अग्रवाल के निधन पर शोक जताए हुए अपूर्णीय क्षति बताया। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी रामदास अग्रवाल के घर पहुंचे औऱ परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7496305071186772591
item