6 आईएएस और 3 आईएफएस अधिकारियों को किया प्रमोट

Jaipur, Rajasthan, IAS, IFS, Promotion, DOP Jaipur, IAS Officers, IFS Officers
जयपुर। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से प्रदेश के 6 आईएएस और 3 आईएफएस अधिकारियों को प्रमोट किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से इन अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इनके साथ ही 3 आईएफएस अधिकारियों को भी प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन सभी अधिकारियों का प्रमोशन के अनुसार वेतन 1 जनवरी 2017 से ही लागू होगा।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के तन्मय कुमार, अखिल अरोड़ा, आलोक, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को सुपर टाईम वेतन श्रंखला से अबोव सुपरटाईम वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार से भारतीय वन सेवा के इन्द्राज सिंह, अशोक कुमार बी. रामटेक और रमेश चंद्र को मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है।

प्रमोशन के बाद आईएएस आॅफिसर्स को मिले ये पद :
  • तन्मय कुमार को सचिव मुख्यमंत्री से प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री।
  • अखिल अरोड़ा को शासन सचिव आयोजना से प्रमुख शासन सचिव आयोजना।
  • आलोक को शासन सचिव राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग से प्रमुख शासन सचिव राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग।
  • अपर्णा अरोड़ा को शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग से प्रमुख शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग।
  • शिखर अग्रवाल को शासन सचिव, जल संसाधन विभाग से प्रमुख शासन सचिव, जल संसाधन विभाग।
  • संदीप वर्मा को शासन सचिव, पीएचईडी से प्रमुख शासन सचिव पीएचईडी।

प्रमोशन के बाद आईएफएस आॅफिसर्स को मिले ये पद :
  • इन्द्राज सिंह को मुख्य वन संरक्षक कोटा से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक कोटा।
  • अशोक कुमार बी. रामटेक को मुख्य वन संरक्षक जयपुर से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर।
  • रमेश चंद्र को मुख्य वन संरक्षक, विभागीय कार्य योजना, जयपुर से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विभागीय कार्य योजना, जयपुर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3841992466045743025

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item