12वीं मूक बधिर की परीक्षाएं 4 से 22 मार्च तक

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मूक बधिर विद्यार्थियों की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 मार्च ...

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मूक बधिर विद्यार्थियों की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 मार्च को पूरी होंगी। इधर, मूक बधिर विद्यार्थियों की 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने गुरुवार को परीक्षाओं के विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिए।

मूक बधिर विद्यार्थियों की 12वीं की परीक्षाएं सुबह 8.30 से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित होंगी। सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में इन विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय बोर्ड की ओर से दिया जा रहा है। सामान्य विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11.45 बजे ही पूरी हो जाएंगी।

12वींमूक बधिर परीक्षा कार्यक्रम

तिथि विषय

4मार्च : हिन्दी-(अनिवार्य)

6 मार्च : राजनीति विज्ञान (कला वर्ग)

7 मार्च : समाजशास्त्र (कला वर्ग)

8 मार्च : भूगोल (कला वर्ग)

10 मार्च : इतिहास (कला वर्ग)

14 मार्च : लोक प्रशासन (कला वर्ग)

20 मार्च : हिंदी साहित्य (कला वर्ग)

22 मार्च : चित्रकला (कला वर्ग)

10वीं मूक बधिर विद्यार्थियों की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 21 मार्च काे पूरी हो जाएंगी। इन विद्यार्थियों का परीक्षा समय भी सुबह 8.30 से दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा।

परीक्षाकार्यक्रम एक नजर में-

तिथि विषय

11मार्च : हिंदी-(अनिवार्य)

14 मार्च : गणित

18 मार्च : सामाजिक विज्ञान

21 मार्च : विज्ञान

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7520934925914474021
item