आपके फोन में इंस्टॉल ये ऐप कर रही हैं आपकी जासूसी, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Home ministry, Rajnath Singh, Smartphones, App, Top Gun, MPjunk, BDjunky, Talking Frog
नई दिल्ली। आजकल लगभग हर हाथ में एक स्माटफोन का दौर है और ऐसे में स्मार्टफोन रखने वाले लोगों के मोबाइल में नित नई ऐप भी डाउनलोड और इंस्टॉल की जा रही है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि आपके फोन में इंस्टॉल की गई कोई ऐप आपकी जासूसी कर रही है। और ये जासूसी भी कोई हल्के स्तर की नहीं है, बल्कि ये ऐप पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के समान कार्य कर रहे हैं। ऐसे में होम मिनिस्ट्री ने इन ऐप को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इस प्रकार की ऐप्स को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगर आप खासकर ये चार ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन ऐप्स को तुरंत अपने फोन से हटा लीजिए। सरकार को डर है कि इन ऐप से वायरस भेजकर पाकिस्तान जासूसी करा रहा है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड का भी खतरा है।

इन चार ऐप्स में गेम ऐप, म्यूजिक ऐप, वीडियो ऐप और एक एंटरटेनमेंट ऐप है और इन ऐप्स के नाम 'टॉप गन', 'एमपीजुंक', 'बीडीजुंकी' और 'टॉकिंग फ्रॉग' हैं। अगर आप इनमें से किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो गृहमंत्रालय ने इन्हें तुरंत हटा लेने की सलाह दी है।

दरअसल पाकिस्तानी एजेंसियां भारत में मोबाइल ऐप में मलवेयर वायरस भेजकर जासूसी कर रही हैं। गृह मंत्रालय को इस जानकारी की पुख्ता रिपोर्ट मिलते ही देश के सभी सुरक्षा बलों और राज्यों की खुफिया एजेसियों को पत्र लिखकर कुछ विशेष मोबाइल ऐप डाउनलोड नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों को नौकरी के नाम या वित्तीय सहायता की आड़ में जासूसी के प्रयास में फंसाने के मामले में देशभर से सात मामले सामने आने के बाद इसे लेकर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार इन ऐप में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी वायरस भेजकर जानकारियां हासिल कर रही हैं।

बहरहाल, ऐसे में अगर आप भी अपने फोन में नित नई ऐप को इंस्टॉल कर उसे यूज करने के शौ​कीन हैं, तो अब जरा संभल जाइए और अगर इन चार ऐप्स में से किसी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अपने फोन से तुरंत अनइंस्टॉल कर दीजिए। क्योंकि हो सकता है कि आपके द्वारा इस्तेमाल की जा रही ऐप आपकी जासूसी कर रहा हो।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 8727000348389725728
item