सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में हुआ बुक बैंक पुस्तक वितरण समारोह

अजमेर । जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि किताबें हमेशा प्रेरणास्पद होती हैं। हम किताबों के साथ एक साथ कई जीवन जी सकते हैं, महसूस कर सकते ...

अजमेर । जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि किताबें हमेशा प्रेरणास्पद होती हैं। हम किताबों के साथ एक साथ कई जीवन जी सकते हैं, महसूस कर सकते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमेशा मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों को पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए।

गोयल ने आज महापौर धर्मेंद्र गहलोत के साथ राजकीय केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुक बैंक से स्कूली बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में पढने की आदत विकसित करने की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सोच अब साकार होने लगी है। किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्रा होती हैं। यह हमेशा आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। किताबों के सहारे हम एक ही जीवन में कई जीवन जी सकते हैं। महापुरुषों और विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों से प्रेरणा ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किताबें हमे जीवन के हर क्षेत्र का ज्ञान देती हैं। भारत आज युवाओं का देश कहै। युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। युवा अपने आपको हर क्षेत्रा में साबित भी कर रहे हैं। सफलता का कोई शाॅर्ट  कट नहीं होता। कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और समर्पण भाव से लक्ष्य की ओर बढने से ही सफलता मिलेगी।

धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि किताबें मनुष्य को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाती हैं। किताबों से ही बुद्धि का विकास संभव है। बच्चों को पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। पुस्तकें जीवनभर प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम को एडीईओ दर्शना शर्मा, समाजसेवी मंजू तोषनीवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों को पुरस्कारें भेंट की।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2219673482903376109
item