प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों का दौर, कई निगम-बोर्डों में हुई नियुक्तियां
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/another-round-of-political-appointments-in-rajasthan.html
जयपुर। राजस्थान में आज एक बार फिर से राजनीतिक नियुक्तियों को दौर चला है, जिसके तहत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कई निगम एवं बोर्डों में हुई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां की है। आज की गई इन विभिन्न नियुक्तियों में 3 बार विधायक रह चुके पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश्व शर्मा को राजस्थान स्तर पर विभिन्न अन्तर्राज्यीय जल वितरण सम्बन्धित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए गठित सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
अन्तर्राज्यीय जल विवादों के चलते इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों के साथ हुए जल वितरण समझौतों के बारे में यह सेल विचार-विमर्श कर विवादों का हल करने की दिशा में काम करेगी। मनोनयन के बाद रोहिताश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट किया है और कहा है कि मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे वे निष्ठापूर्वक निभाएंगे।
इसी प्रकार से सीकर-भीलवाड़ा यूआईटी में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें हरिराम रिणवां को सीकर यूआईटी में अध्यक्ष और गोपाललाल शर्मा को भीलवाड़ा यूआईटी में अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम में सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिसमें लक्ष्मीनारायण चौधरी, कानसिंह राजपुरोहित को सदस्य बनाया गया है।
राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति में दौसा के भूपेन्द्र सैनी को बोर्ड का अध्यक्ष, अलवर के संदीप यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र शेखावत अजमेर, राजीव चौबीसा डूंगरपुर, प्रदीप मेरोठा बारां, विनोद जाखड़ जोधपुर, सैशल कुलहरी सीकर, विकास शर्मा कोटा, मनोज गुर्जर झालावाड़, ओमप्रकाश विश्नोई जोधपुर, दीपशिखा गरासिया डूंगरपुर और राजेंद्र शेखावत चित्तौड़गढ़ को सदस्य नियुक्त किया गया है।
राजस्थान संस्कृत अकादमी में शुभम मीणा दौसा, आशीष मेहता जयपुर, पंडित उमेश द्विवेदी राजसमंद, डॉ. शक्ति कुमार शर्मा उदयपुर, डॉ. उमेश नेपाल जयपुर, अभिलाषा यादव अजमेर को सदस्य बनाया गया है। वहीं सुराज संकल्प यात्रा और चुनावों में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले जगमोहन बघेल राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही राजकुमारी गुर्जर को RPSC का सदस्य बनाया गया है।