दिसम्बर तक पुरे होंगे जे.एल.एन चिकित्सालय के विकास कार्य, देवनानी ने ली बैठक
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो- वासुदेव देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/09/blog-post_27.html
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो- वासुदेव देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में गेल के माध्यम से कराए जाने वाले विकास कार्यों का पहला चरण दिसम्बर तक पूरा कराएं। आगामी मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
देवनानी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में गेल, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक ली। उन्होंने चिकित्सालय में गेल के माध्यम से 1.85 करोड़ रुपए की लागत से कराए जाने वाले कामों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सालय में मरीजों के बैठने के लिए शेड, पार्किंग एवं अन्य विकास कार्य गेल के माध्यम से कराए जाएंगे।
देवनानी ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के सभी कार्य 31 दिसम्बर तक पूरे करवा लिए जाएं। सभी कार्य 31 मार्च तक पूरे करवाए जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ मौका भी देखा। शिक्षा राज्यमंत्री ने अस्पताल में होने वाले अन्य कार्यों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार करवाए जाएं ताकि चिकित्सा मंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव के साथ मुलाकात कर इन पर सहमति ली जा सके। बैठक में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ के.सी. अग्रवाल, अस्पताल अधीक्षक डाॅ पी.सी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।