अपराधों पर रोकथाम के लिए हो सख्त पुलिसिंग : देवनानी
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने पुलिस अधिकारियों को शहर में बढ़ती चोरियों एवं आपराधिक वारदातों पर सख्ती से अंकुश लगाने ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/09/blog-post_13.html
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने पुलिस अधिकारियों को शहर में बढ़ती चोरियों एवं आपराधिक वारदातों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों, चैराहों एवं मार्गों पर रात्रि के साथ ही शाम को भी गश्त हो। पुलिस नाकाबंदी को पूरी गम्भीरता के साथ लागू करे। अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान के लिए सर्च अभियान चलाया जाए।
देवनानी ने अपने निवास पर पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े चोरियां एवं आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए सख्ती से कार्यवाही की जाए। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रिजनल काॅलेज तिराहे, माकड़वाली तिराहे, फाॅयसागर तिराहा सहित अन्य चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में रात्रि के साथ शाम को भी गश्त हो। नाकाबंदी में पूरी गम्भीरता से कार्यवाही की जाए।
उन्होंने रामप्रसाद घाट, बजरंगगढ़ चौराहा एवं अन्य क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से रहने वाले भिखारियों, बांग्लादेशियों एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने को कहा। देवनानी ने निर्देश दिए कि नकली किन्नर बनकर लोगों से अभद्रता करने वालों की तादाद बढ़ रही है उनके खिलाफ भी कार्यवाही हो। ऋषि घाटी सम्पर्क सड़क पर नियमित गश्त हो।
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अजमेर में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। दरगाह सम्पर्क सड़क पर पुलिस के अधिकारी नियमित गश्त करें ताकि यह मार्ग भयमुक्त बन सके। इसी तरह महावीर सर्किल से बजरंग गढ़ चौराहे तक अवैध वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाकर यातायात को सुचारू किया जाए।
उन्होंने दरगाह क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री तथा शहर में 8 बजे बाद भी शराब की बिक्री पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि इनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही हो। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अवनीश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।