आंगनवाड़ी केंद्र में खिलोने, गणवेश, पाठ्य सामग्री वितरण के साथ मनाया प्रवेशोत्सव

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा सराधना गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को खिलोने,पाठ्य सामग्री,स्टेशनरी,गणवेश, वितरित करते हु...

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा सराधना गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को खिलोने,पाठ्य सामग्री,स्टेशनरी,गणवेश, वितरित करते हुए नव आगुन्तक बच्चों के साथ प्रवेशवोत्सव मनाया गया । महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस आंगनवाड़ी केंद्र में  सर्वप्रथम लॉयनेस क्लब की संभागीय अध्यक्ष आभा गांधी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सभी नवागंतुक बच्चों को तिलक लगाकर गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया । 

मुख्य अतिथि आभा गांधी एवम् डॉ. शैलेन्द्र लाखन ने बच्चों को खिलोने,पाठ्य सामग्री,गणवेश एवम् स्टेशनरी प्रदान की ।वितरण सामग्री में ओमप्रकाश गुप्ता,रितेश गर्ग,राजेंद्र गांधी का सहयोग रहा। आंगनवाड़ी केंद्र की सुपरवाईजर रिज़ा बंसीवाल के निर्देशन में सम्पन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ह्रदय कॉपरेटिव बैंक के एम्.डी. राजेंद्र खांडेकर थे । इस अवसर पर सरपंच मधु पड़ोदा, राकेश आनंदकर,आशा सहयोगिनी,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहित अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित थे ।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7921212050090261474
item