नशे में धुत एमएलए के बेटे ने अपनी बेकाबू BMW कार से देर रात मचाया कोहराम
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/drunken-son-of-MLA-raised-chaos-with-his-uncontrollable-BMW-car.html
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में शनिवार देर रात शहर के पॉश इलाके सी स्कीम में सीकर के फतेहपुर से निर्दलीय विधायक नंदकिशोर महरिया के बेटे सिद्धार्थ महरिया की बेकाबू बीएमडब्लयू कार ने इलाके में गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर वैन के टक्कर मार दी। इस हादसे मेंं तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन जने घायल हो गए।
घटना शनिवार की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है, जब सिद्धार्थ महरिया अपनी बीएमडब्लू कार से बाहर गया हुआ था। देर रात उसने तेज गति से कार चलाते हुए भगवान दास रोड पर सेंट जेवियर स्कूल के सामने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार दो यात्रियों और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद, विधायक पुत्र की बेकाबू कार ने इलाके में गश्त कर रही अशोक नगर थाने की पीसीआर वैन को टक्कर मारी, जिससे पीसीआर में सवार पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई। घायल हुए ASI को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ के साथ एक और युवक गाड़ी में सवार था।
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी खुद विधायक नंद किशोर महरिया का बेटा सिद्धार्थ महरिया चला रहा था। हादसे के वक्त वह शराब के नशे धुत्त था। मेडिकल रिपोर्ट से भी इस बात की पुष्टि हो गई है। अशोक नगर थाना पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए सिद्धार्थ महरिया और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।