मोहम्मद रफी की 36वीं पुण्यतिथि आज, अजयमेरु प्रेस क्लब देगा श्रदांजलि

Rafi, Mohammad Rafi, मोहम्मद रफी, Singer
अजमेर। हिन्दी सिने जगत के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की याद में आज 31 जुलाई को गांधी भवन स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब में गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष एस.पी मित्तल के मुताबिक इस वर्ष भी रफी की पुण्यतिथि पर अजयमेरु प्रेस क्लब और सांस्कृतिक संस्था सप्तक के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गाए बेहतरीन नगमे दोनों संस्थाओं के कलाकार अपनी आवाज में पेश करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आरंभ होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है। उन्होंने क्लब के सदस्यों से सपरिवार समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 5601200622585033893

Watch in Video

Comments

item