बॉलीवुड 'सुलतान' सलमान खान की विवादित टिप्पणी पर पिता सलीम खान ने मांगी माफी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/salim-khan-apologizes-over-remark-of-salman-khan.html
मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान अपने विवादित बयान को लेकर इतने बुरे फंस गए हैं कि सलमान के बयान को लेकर उनके पिता सलीम खान ने माफी तक मांगी है। अपने बेटे के बचाव में आए मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे सलमान खान ने जो टिप्पणी की है, उसका गलत अर्थ न निकाला जाए और इसके लिए वह अपने बेटे की तरफ से माफी मांगते हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सलमान से उनकी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग से संबंधित अनुभव पर बयान देने के लिए कहा गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि वह इसकी शूटिंग के बाद दुष्कर्म की शिकार महिला की तरह महसूस कर रहे हैं। अपने इस बयान को लेकर सलमान खासी सुर्खियों में आ गए और उनके इस बयान को लेकर उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगी है।
अपने बेटे के बचाव में आए मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, "नि:संदेह सलमान ने जो कहा है और जो तुलना की है, वह गलत है। लेकिन, उनका इरादा गलत नहीं था। मैं उनके परिवार, उनके प्रशंसकों और उनके दोस्तों की ओर से माफी मांगता हूं।"
सलमान ने कहा, जब मैं रिंग से बाहर निकल रहा होता, तो थकावट के कारण मुझे दुष्कर्म पीडि़त महिला की तरह महसूस होता। मैं आगे पांव भी नहीं बढ़ा सकता था। मैं खाता और फिर वेट ट्रेनिंग के लिए पहुंच जाता। यह लगातार चलता रहा।

Undoubtedly what Salman said is wrong, the simili, example and the context. The intention was not wrong.— Salim Khan (@luvsalimkhan) June 21, 2016
Nevertheless I apologise on behalf of his family his fans & his friends. Forgiveness is to pardon the unpardonable or it is no virtue at all— Salim Khan (@luvsalimkhan) June 21, 2016
उल्लेखनीय है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुलतान' को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सलमान से पूछा गया कि, फिल्म में कुश्ती के दृश्य फिल्माते समय उन्हें कितनी परेशानी हुई। इसके जवाब में उन्होंने कहा, छह घंटे तक लगातार शूटिंग और इस दौरान उठा-पटक मुझे पहले विश्वास नहीं होता था। मुझे 120 किलोग्राम वजनी एक व्यक्ति को उठाकर पटकना होता था और यह काम मुझे 10 बार करना होता था।To err is human to forgive divine. Today on Intl yoga day lets not run our shops on this mistake.— Salim Khan (@luvsalimkhan) June 21, 2016