ब्राजील : दो जेलों के कैदियों के बीच झड़प में 14 की मौत

Clash, Prisons, clash between prisons, Brazil, Jail, Rio de Janeiro, Camilo Sentana, रियो डी जेनेरियो, ब्राजील, झड़प, कैमिलो सेंटाना
रियो डी जेनेरियो। पूर्वोत्तर ब्राजील में पिछले सप्ताह के आखिरी दिनों में सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल के दौरान एक जेल में बंद कैदी आपस में भिड़ गए। इस झड़प में 14 कैदियों की मौत हो जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कैदियों के बीच हुई आपसी झड़प की ये घटना पूर्वोत्तर ब्राजील में सेअरा राज्य की दो जेलों में हुई थी।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, पूर्वोत्तर ब्राजील में सेअरा राज्य की दो जेलों में सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल के दौरान जेल में बंद कैदियों के प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़पें हुई, जिसमें 14 कैदियों की मौत हो गई।

इस बारे में गवर्नर कैमिलो सेंटाना ने कल फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, हमारी जेलों में जो कुछ भी हो रहा है। उससे मैं बेहद दु:खी हूं और हम अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द जेल व्यवस्था में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने उत्कृष्ट नेशनल सिक्योरिटी फोर्स से अतिरिक्त सैन्य बल भेजने की मांग की। राज्य जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इन घातक झगड़ों की वजह की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर कल से काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने एक जेल में एक अस्थायी सुरंग देखी है, लेकिन किसी के फरार होने की पुष्टि नहीं हुई है। हड़ताल पर गए जेल सुरक्षाकर्मी तब से काम पर लौट आए हैं।

गौरतलब है कि ब्राजील की जेलें आपराधिक गिरोहों के लिए बेहद भीड़भाड़ वाली जगहें हैं। वहीं हाल ही में हृयुमन राइटस वॉच के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को मानवाधिकार आपदा बताया गया था।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

World 6624164827349174112
item