बाल विवाह की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम शुरू

अजमेर। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 9 व 21 मई को आखातीज एवं पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रश...

अजमेर। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 9 व 21 मई को आखातीज एवं पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। सभी उपखण्डों पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। आगामी 9 मई को अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं 21 मई को पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर बाल विवाह रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन की टीम मुस्तैद रहकर यह सुनिश्चित करेगी कि इन अबूझ सावों पर कोई व्यक्ति बाल विवाह तो सम्पन्न नहीं करवा रहा।

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों की पालना में अप्रेल, मई व जून तथा नवम्बर व दिसम्बर में जिला व उपखण्ड स्तर पर नियंत्राण कक्ष स्थापित रहेंगे। जो कि 24 घण्टे क्रियाशील रहेंगे। जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के कार्यालय में नियंत्राण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्राण कक्ष के फोन नम्बर 0145- 2627300 है। इस फोन नम्बर पर बाल विवाह से संबंधित सूचना दी जा सकती है।
 
गोयल ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, किशनगढ़, नसीराबाद, मसूदा, भिनाय, सरवाड़, पीसांगन, पुष्कर, टाॅडगढ़ एवं रूपनगढ़ में उपखण्ड स्तर पर  नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेंगे। इन क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी अपने क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाहों पर नजर रखेंगे। नियंत्रण कक्ष में पुलिस, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं पंचायतीराज विभाग की भी सहभागिता रहेगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2771150559902316037

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item