और अब राधामोहन सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'भगवान का तोहफा'
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/04/minister-radha-mohan-singh-says-narendra-modi-is-god-gift-for-india.html
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए भगवान का तोहफा बताए जाने की बात को आज एक बार फिर से दोहराया गया है। इस बार पीएम मोदी को 'भगवान का तोहफा' बताने वाले मंत्री राधामोहन सिंह है, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को देश के लिए भगवान का हदया हुआ उपहार बताया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के लिए भगवान का दिया हुआ उपहार बताया था। नायडू के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार को भारत के लिए भगवान का उपहार बताया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मोदी को ‘ईश्वर का उपहार’ बताते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जो सही मायनों में गांव, गरीब और किसान की चिंता करती है। यह सरकार महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, सरदार पटेल और गोपाल कृष्ण गोखले के सपनों को पूरा कर रही है, जो किसानों और गांवों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने के हिमायती थे। लेकिन यह विकास कुछ लोगों को दिखाई नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि, जिन लोगों को यह विकास दिखाई नहीं दे रहा है, उन्हें ‘बरेली का सुरमा’ लगाना चाहिए, तभी उन्हें मोदी सरकार की विकास योजनाएं दिखाई पड़ेंगी। नई दिल्ली में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए के 10 साल के शासन में किसानों का कल्याण महज नारों तक सीमित रहा।
अपने 70 मिनट के भाषण में राधामोहन सिंह ने मोदी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपाय गिनाए, जिसमें फसल बीमा योजना से लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मोबाइल एप्स का उपयोग, किसानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म आदि शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि दूसरी पार्टियों ने फसल बीमा नियमों को किसानों के अनुकूल बनाने जैसे उपाय क्यों नहीं किए, जो मोदी सरकार ने अब किया है।
उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि अन्य क्षेत्रों में देश ने प्रगति की लेकिन कृषि के क्षेत्र में शीर्षासन हो गया। यह धारणा फैलायी गयी कि जब किसी देश में विकास होता है तो कृषि विकास की दर कम हो जाती है लेकिन गुजरात और मध्य प्रदेश ने इस मिथक को तोड़ा है। इन राज्यों ने दूसरे क्षेत्रों में विकास के साथ कृषि विकास को भी गति दी है।” मोदी को ‘ईश्वर का उपहार’ बताते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है सही मायनों में गांव, गरीब और किसान की चिंता करती है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर महिमामंडन किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के लिए भगवान का दिया हुआ उपहार बताते हुए कहा था कि मोदी जी भारत के लिए गॉड गिफ्ट हैं।