विश्व स्वास्थ दिवस पर देंगे जागरूकता का सन्देश
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस पर गुरुवार को आनासागर चौपाटी पर प्रातः 10 बजे आमजन में स्वास्थ के प्रति जागरूकता ल...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/04/blog-post_7.html
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस पर गुरुवार को आनासागर चौपाटी पर प्रातः 10 बजे आमजन में स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने के उदेश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।
क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. के.सी.अग्रवाल होंगे ।
कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र पंचोली के अनुसार अभियान के तहत स्वास्थ सम्बन्धी स्लोगन एवम् नारे लिखे बैलून आसमान में छोड़ कर लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा । कार्यक्रम में जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राए एवम् चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल होगे ।