जिला प्रशासन ने दरगाह में चादर पेश कर मांगी उर्स की कामयाबी के लिए दुआ

अजमेर। सूफी सन्त ख्वाजा हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स के अवसर पर अजमेर जिला प्रशासन द्वारा सूफियाना कलामों के आध्यात्मिक वातावरण ...

अजमेर। सूफी सन्त ख्वाजा हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स के अवसर पर अजमेर जिला प्रशासन द्वारा सूफियाना कलामों के आध्यात्मिक वातावरण के मध्य मजार पर चादर पेश की और सालाना उर्स की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।

संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, जिला कलक्टर डाॅ. आरुषि मलिक, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. नितीन दीप ब्लग्गन के नेतृत्व में गरीब नवाज की मजार पर चादर चढ़ाकर उपस्थित अधिकरियों ने गरीब नवाज के 804वें उर्स की कामयाबी के लिए दुआ मांगते हुए गरीब नवाज से उर्स में शामिल होने वाले सभी जायरीन की दुआ कबुल कर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे माकुल इंतजाम से उनको पूरी सहूलियत मिलने की प्रार्थना की।

खादिम मुक्कदस मोईनी ने प्रशासन की ओर से चादर चढ़वाई और समस्त अधिकारियों का इस्तकबाल किया। इस अवसर पर अंजुमन सैय्यद जादगान के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कमल राम मीना, उर्स मेला मजिस्ट्रेट राधेश्याम मीना, भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी चुनाराम एवं तेजस्विनी, दरगाह कमेटी के सहायक नाजीम डाॅ. आदिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार एवं विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारियों ने दरगाह के बुलन्द दरवाजे से प्रवेश कर गरीब नवाज की दरगाह में अकीदत के फुल चढ़ाए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1270270485847070716

Watch in Video

Comments

item