पूर्व सैनिक ने भेजा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कानूनी नोटिस

Kanhaiya Kumar, JNU, Jawalar Lal Nehru University, जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष, कन्हैया कुमार, कानूनी नोटिस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
धर्मशाला। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक पूर्व सैनिक ने कानूनी नोटिस भेजा है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि कन्हैया कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों के खिलाफ टिप्पणीयां की थी।

अधिवक्ता विश्व चाकशू ने कहा कि उनके मुवक्किल मंडी जिले के दलाह गांव के सेवानिवृत्त सूबेदार केहन सिंह ठाकुर ने आठ मार्च को सैन्य बल विशेषाधिकार कानून आफस्पा और सुरक्षा बलों के खिलाफ टिप्पणियों के लिए जेएनयू नेता को कानूनी नोटिस भेजा है।

मीडिया में आई खबरों में कुमार के हवाले से ठाकुर ने कहा, हम आफस्पा के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। हमारा अपने जवानों के लिए बहुत सम्मान है, हम इस तथ्य के बारे में बात करेंगे कि कश्मीरी महिलाओं का सुरक्षाकर्मियों द्वारा बलात्कार किया जाता है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि जेएनयू नेता ने रवांडा, अफ्रीका और गुजरात में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बारे में इसी तरह की टिप्पणियां की थीं जहां उन्होंने कहा कि महिलाओं की केवल हत्या नहीं होती बल्कि इससे पहले उनका बलात्कार किया जाता है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 273451416537288247

Watch in Video

Comments

item