एलईडी लाइटें उपलब्ध नहीं होने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने दिया धरना
अजमेर। शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं, जहां बिजली के पाेल पर लाइटें ही नहीं हैं। कई वार्डों की गलियां तो ऐसी हैं, जहां पर शाम होते ही अंधेर...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/blog-post_15.html
अजमेर। शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं, जहां बिजली के पाेल पर लाइटें ही नहीं हैं। कई वार्डों की गलियां तो ऐसी हैं, जहां पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने एलईडी की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। पार्षदों ने आयुक्त सहित सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को सौपा ज्ञापन में चेतावनी दी है कि दो सप्ताह के भीतर लाइटें उपलब्ध नहीं हाेने पर जन सहयोग से आंदोलन किया जाएगा।